खाने के बाद नहाना क्यों बुरा है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:48

खाना खाने के बाद नहाना, गलत या सही..

अगर आपको खाना खाने के बाद नहाने की आदत है तो सावधान हो जाइए। हर चीज के लिए आयुर्वेद में एक समय निर्धारित किया गया है। खाने से लेकर नहाने तक। अगर आप नहाने से पहले खा लेते हैं या खाने के बाद नहाते हैं तो आप अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। अगर आपको विश्वास नहीं होता तो खुद ही पढ़ लीजिए आयुर्वेद डॉक्टर डॉ अपर्णा का ये इस्टा पोस्ट।
 
खाना खाने के बाद नहाना, गलत या सही.. आयुर्वेद डॉ. ने बताया हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार
आयुर्वेद में मनुष्य के स्वस्थ जीवन और प्रसन्न चित के लिए कई नियम धर्म दिए गए हैं। जिन्हें फॉलो करके व्यक्ति निरोग और ऊर्जा युक्त होकर अपना जीवन जी सकता है। इसे पढ़े लिखे लोगों से ज्यादा बेहतर तरीके से घर के बड़े बुजुर्ग समझते हैं। कई बार आपने उन्हें कुछ नियमों को दोहराते सुना होगा जैसे कि - देर रात तक जगना नहीं चाहिए, खाली पेट नहीं सोना चाहिए, सुबह नहा कर ही खाना चाहिए। अगर आप इन्हें अब तक हल्के में लेते आ रहे थे तो बहुत बड़ी गलती कर रहे थें।

खुद आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अपर्णा पद्मनाभनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में खाने के बाद नहाने की आदत को गलत बताया है। उन्होंने लिखा कि खाने के बाद नहाना अस्वस्थ्य क्रियाओें में से एक है। आयुर्वेद भी इसे गठिया से लेकर त्वचा रोग के लिए मुख्य ट्रिगर मानता है।
आयुर्वेद डॉक्टर अपर्णा ने बताया आयुर्वेद में क्यों नहाने के बाद खाने की दी गई है सलाह
खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है

विशेषज्ञ बताती हैं कि रिसर्च के अनुसार खाना खाने के बाद हमारे शरीर का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ जाता है। इससे खाना पचाने में आसानी होती है। जब पेट में पाचन क्रिया चल रही होती है तो इस ओर ब्लड का फ्लो भी तेज हो जाता है।
आयुर्वेद खाने के बाद नहाने को लेकर क्या कहता है?

विशेषज्ञ बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। जिससे खाना का पौषण शरीर को प्रभावी ढंग से नहीं मिल पाता है। और शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती है जिसमें गठिया से लेकर त्वचा संबंधी रोग भी शामिल हैं।
​नहाने के बाद खाना है अच्छा

विशेषज्ञ बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार खाने से पहले नहाना आपको स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। और आप आराम से पेटभर खाना भी खा पाते हैं।
​खाने के तुरंत बाद न नहाएं

हेवी मील के बाद लगभग 2-3 घंटे तक नहीं नहाना चाहिए। जबकि ब्रेकफास्ट के बाद लगभग 1 घंटे तक नहीं नहाना आपके सेहत का बनाए रखता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info